राजस्थान के प्रमुख मेले
राजस्थान में अनेक पारंपरिक मेले आयोजित होते हैं जो राज्य की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं।
विषय सूची (Table of Contents)
पुष्कर मेला
यह अजमेर जिले के पुष्कर में आयोजित होता है और ऊँट मेले के रूप में प्रसिद्ध है। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पशु प्रतियोगिताएँ और धार्मिक स्नान भी होता है।
मरु उत्सव
यह उत्सव जैसलमेर में आयोजित होता है। इसमें लोक संगीत, नृत्य, ऊँट दौड़ और पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिताएँ होती हैं।
नागौर मेला
यह मेला राजस्थान के नागौर जिले में होता है और पशु व्यापार, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
गोगाजी मेला
हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी गाँव में गोगाजी की पूजा के लिए यह मेला आयोजित होता है।
तेजाजी मेला
यह मेला नागौर जिले के परबतसर में आयोजित होता है। तेजाजी को लोक देवता के रूप में पूजा जाता है।


